संवाददाता सुनील कुमार गुप्ता
गुणवत्ता, मजबूती और विश्वसनीयता को लेकर उपभोक्ताओं से हुआ सार्थक संवाद
गोरखपुर
हरपुर, गोरखपुर। अडानी एसीसी सीमेंट के सौजन्य से गोदावरी ट्रेडर्स, हरपुर में उपभोक्ता सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित उपभोक्ताओं एवं व्यापारिक साथियों ने भाग लिया। इस दौरान निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, मजबूती और विश्वसनीयता के महत्व को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
सम्मेलन में उपभोक्ताओं के साथ आत्मीय संवाद करते हुए निर्माण कार्यों में बेहतर गुणवत्ता वाली सामग्री के उपयोग और मजबूत एवं टिकाऊ निर्माण की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि उपभोक्ताओं का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।
गोदावरी ट्रेडर्स के प्रोपराइटर श्री परितोष शुक्ल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सम्मेलन में शामिल सभी उपभोक्ताओं एवं व्यापारिक सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अडानी एसीसी सीमेंट गुणवत्ता और विश्वास के साथ मजबूत निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान हरपुर गिरिजेश शुक्ल सहित क्षेत्र के उपभोक्ता एवं व्यापारिक साथी मौजूद रहे। सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर उपस्थित लोगों में उत्साह देखने को मिला।


0 Comments