रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय
वाराणसी।लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने दुर्गा मंदिर बगवानाला के पास स्थित चमड़ा शोधन की जमीन पर चल रही जुए की फड़ पर दबिश देकर आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुए की फड़ से कुल 10,530 रुपये नकद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार,6 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक दिनेश सिंह हमराह पुलिसकर्मियों के साथ ताड़ीखाना तिराहा,हुकुलगंज के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि हुकुलगंज स्थित दुर्गा मंदिर बधवानाला के पास कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को मौके पर बुलाया और टीम ने मुखबिर को साथ लेकर बताए गए स्थान की ओर रुख किया।पुलिस के मुताबिक,मौके के पास पहुंचने पर मुखबिर ने इशारा कर जुआ खेलने वाले लोगों की पहचान कर दी और वहां से हट गया।इसके बाद पुलिसकर्मियों ने गोपनीय तरीके से मौके के करीब पहुंचकर आरोपियों की गतिविधियों को देखा और उनकी बातचीत सुनी।पुलिस को हार-जीत की बाजी लगाए जाने की पुष्टि होने पर टीम ने अचानक दबिश देकर जुए की फड़ पर बैठे पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश गुप्ता उर्फ लालू गुप्ता,आदित्य गुप्ता,विनोद यादव,सूरज सोनकर और हर्ष गुप्ता के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान दिनेश गुप्ता के पास से 480 रुपये,आदित्य गुप्ता से 500 रुपये,विनोद यादव से 450 रुपये,सूरज सोनकर से 550 रुपये और हर्ष गुप्ता से 400 रुपये बरामद हुए।इसके अलावा जुए की फड़ से 5,00 रुपये के पांच नोट,200 रुपये के दो नोट, 100 रुपये के 49 नोट और 50 रुपये के सात नोट,कुल 8,150 रुपये बरामद किए गए।इस तरह आरोपियों के पास से बरामद रकम और फड़ की नकदी मिलाकर कुल 10,530 रुपये बरामद हुए।पुलिस ने नकदी को कब्जे में लेकर ताश के 52 पत्तों के साथ सील कर दिया।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की है।

0 Comments