Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

पत्नी के मायके जाने से नाराज ऑटो चालक ने फांसी लगाकर दी जान

सांकेतिक फोटो



रिपोर्ट:देवेन्द्र पाण्डेय


वाराणसी।हुकुलगंज की नई बस्ती में रविवार देर रात पत्नी के मायके जाने से नाराज एक ऑटो चालक ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर उपनिरीक्षक दिनेश सिंह रात्रि अधिकारी एवं फैंटम 55 के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे।मृतक की पहचान जुगनू कुमार उर्फ छविराज (44) पुत्र स्व. मुंशीलाल,निवासी S9/39 नई बस्ती,हुकुलगंज के रूप में हुई।परिजनों के अनुसार जुगनू कुमार 6 सितंबर की रात करीब नौ बजे ऑटो चलाकर घर लौटे थे।बताया गया कि पत्नी के मायके चले जाने से वह नाराज थे और रात में शराब पीकर घर आए।इसके बाद उन्होंने बच्चों को कमरे से बाहर निकालकर फांसी लगा ली।घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब छह बजे उनकी पुत्री भवानी को हुई,जिसके बाद उनके पुत्र अभय ने कमरे का दरवाजा खोला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया।शव को पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है।पुलिस ने बताया प्रार्थनापत्र मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।बताया गया कि मृतक की पहली पत्नी से 20 वर्षीय एक बेटी है,जबकि 2005 मे हुई दूसरी शादी से 17 व 15 वर्षीय बेटियां तथा 14 व 12 वर्षीय दो बेटे हैं।मृतक की पत्नी का मायका भूला,जौनपुर बताया गया है।उनकी माता भी जीवित हैं और अपनी बेटी के साथ रहती हैं।घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .