Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

म्योरपुर में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक संपन्न, पदाधिकारियों का हुआ चयन

 


संवाददाता : अहदम रजा 


सोनभद्र

म्योरपुर :  आगामी दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर म्योरपुर में पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा पूजा को भव्य एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा समिति के पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं।


बैठक में अमित अग्रहरि टीटू को अध्यक्ष, ओम अग्रहरि (युवराज) को कोषाध्यक्ष तथा जितेंद्र अग्रहरि को महामंत्री बनाया गया। वहीं रामाशंकर गुप्ता, सुजीत अग्रहरि, अशोक मिश्रा, शशांक कुमार अग्रहरी, राहुल जायसवाल एवं सूरज अग्रहरि को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।


इसके अलावा सुनील कुमार,सत्यवीर सिंह एवं अभय अग्रहरी (जीतू) को मंत्री बनाया गया। बैठक में ऋतुराज सिंह, सत्यम अग्रहरि एवं स्वास्तिक चतुर्वेदी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .