बिजनौर
अक्षय चौहान की रिपोर्ट
धामपुर:---धामपुर शुगर मिल में शुक्रवार को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बॉयलर पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान बॉयलर में अग्नि प्रवेश कराया गया। पूजन वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष कुमार शर्मा, श्री वेंकटेश चाल्की एवं पंडित सुनील शास्त्री ने कराया।
प्लांट के रिपेयर-मेंटेनेंस कार्य में तेजी के निर्देश
पूजन के बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने श्रमिकों, कर्मचारियों और अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने प्लांट के रिपेयर एवं मेंटेनेंस कार्य को दिन-रात मेहनत कर जल्द पूरा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मिल के अधिकारी, कर्मचारी और बॉयलर पूजन कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

0 Comments