Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान

 


संवाददाता (अहमद रजा)


सोनभद्र /म्योरपुर-:  शिक्षक दिवस के अवसर पर उच्चप्राथमिक विद्यालय आरंगपानी मे विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार जी के नेतृत्व में किया गया।


कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार जी एवं एआरपी कृष्णकांत, शिव प्रिया, विवेक झा और विजय पाल द्वारा केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक पवन कुमार अग्रहरि, ध्रुव सेठ सोनी सहित अन्य अध्यापकों को सम्मानित किया गया।



खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों के समर्पण और मेहनत से विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल होता है।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने भी शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .