मोतिहारी से जावेद आलम की रिपोर्ट
घोड़ासहन। पूर्वी चम्पारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 300 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 90 लीटर बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, बलान चौक के समीप एक ऑटोरिक्शा की तलाशी के दौरान शराब बरामद हुई। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज कुमार, पिता लक्ष्मण राय, निवासी गम्हरिया, थाना घोड़ासहन तथा सुनील कुमार उर्फ मनीष कुमार, पिता सुदामा महतो, निवासी मठिया मोहन, थाना छतौनी के रूप में हुई है।
पुलिस ने शराब एवं ऑटोरिक्शा को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

0 Comments