Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

समानता से समता तक का संघर्ष बाबू जगदेव प्रसाद की विचारधारा की पहचान: वक्ता

 


पुण्यतिथि पर सम्राट अशोक सहयोग संगम संस्थान ने अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद को दी श्रद्धांजलि

 संवाददाता :- परमात्मा मौर्य

गोरखपुर। समानता से समता, शासन से सत्ता, गुलामी से गुमान, शोषण से समरसता और वंचित से विधाता तक सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई लड़ने वाले अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की पुण्यतिथि पर सम्राट अशोक सहयोग संगम संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।



कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद कुमार, चीफ लाइन कंट्रोलर, रेलवे ने की। बतौर वक्ता उन्होंने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए बाबू जगदेव प्रसाद के जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला।


मुख्य अतिथि श्रीमती शशि सिन्हा तथा विशिष्ट अतिथि मेवालाल मौर्य और चिरंजीवी कुमार ने कहा कि महापुरुषों की पुण्यतिथि पर आयोजित ऐसे कार्यक्रम उनके संघर्ष, विचारों और कुर्बानियों को स्मरण करने के साथ-साथ नई पीढ़ी तक उनके विचार पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।


कार्यक्रम में गोविंद कुशवाहा, अरविंद, रामानुज, संजय कुशवाहा, दिलीप मौर्य, अजय कुमार निराला, विकास कुमार, नरेश, सोनू, वीरेंद्र, श्रीमती प्रियंका, पिंकी एवं महन्थ कुशवाहा सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।


कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम मौर्य (शिक्षक) ने किया। उन्होंने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद की समतामूलक, न्यायपूर्ण एवं लोकतांत्रिक विचारधारा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आज की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उनकी विचारधारा में न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका में आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने की भावना निहित थी। उनके विचारों को आत्मसात कर अखंड, सशक्त, संगठित, विकसित और लोकतांत्रिक भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना होगा।


समापन अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों एवं आगंतुकों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम आयोजक मिथिलेश कुमार मौर्य, मंडल अध्यक्ष, ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन, पूर्वोत्तर रेलवे ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .