Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

शेखौना-बगहा सड़क पर जलजमाव और गड्ढों से परेशान ग्रामीण सड़क पर उतरे

 


जावेद आलम की रिपोर्ट 

ट्रक गड्ढे में फंसा, चालक-खलासी बाल-बाल बचे; सड़क मरम्मत की मांग

पूर्वी चम्पारण

बनकटवा। पूर्वी चम्पारण जिले के बनकटवा प्रखंड अंतर्गत निमुइया पूर्वी पंचायत के शेखौना से बगहा जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। सड़क पर जगह-जगह जलजमाव और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



ग्रामीणों के अनुसार, बगहा में सड़क पर बना एक बड़ा गड्ढा इतना गहरा हो गया है कि बुधवार को सीमेंट लेकर जा रहा एक ट्रक उसमें फंस गया। घटना में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों का कहना है कि जलजमाव और गड्ढों के कारण इस मार्ग पर पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।


पंचायत समिति सदस्य समेत ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्थानीय व्यवसायियों द्वारा सड़क पर बड़े-बड़े ट्रकों का आवागमन कराया जाता है, जिससे सड़क लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है। उनका कहना है कि सड़क खराब होने के बाद मरम्मत नहीं कराई जाती, जिसका खामियाजा आम राहगीरों को भुगतना पड़ता है।

ग्रामीणों ने वर्तमान विधायक से मामले का संज्ञान लेकर सड़क की स्थिति की जांच कराने तथा जल्द निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है।



विरोध प्रदर्शन के दौरान पंचायत समिति सदस्य फुज़ैल अहमद, वार्ड सदस्य अब्दुल मनान, रामानंद सिंह, बल्देव प्रसाद यादव, रूपेश पटेल, मनोज प्रसाद कुशवाहा, बनारसी बैठा, दयाली पासवान, सफी मोहम्मद, मोनू यादव, रंजन कुमार, रवि कुमार, रोमू कुमार, चंदेश्वर सिंह, सन्नी पटेल, शिवम कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .