सहजनवा गोरखपुर आईजीएल स्पिरिट्स लिमिटेड में भगवान विश्वकर्मा पूजन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कंपनी के सभी कर्मयोगियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और पूरे आयोजन के दौरान भगवान विश्वकर्मा के जयघोष एवं मंत्रोच्चारण से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। पूजन के उपरांत वैदिक मंत्रों के बीच हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी कर्मचारियों ने आहुति देकर भगवान विश्वकर्मा से उद्योग की उन्नति, समृद्धि एवं कर्मचारियों के सुखद भविष्य की कामना की। पूजन कार्यक्रम में प्लांट हेड श्री शैलेन्द्र पाण्डेय एवं डीजीएम मैकेनिकल श्री मणिकांत त्रिपाठी ने मुख्य यजमान के रूप में समस्त धार्मिक अनुष्ठानों का निर्वहन किया। उनके नेतृत्व में आयोजित पूजा एवं हवन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों में आशीष गुप्ता, रजनीकांत पाण्डेय, शैलेश चंद, अनिरुद्ध सिंह, जगदीश धाकड़, शिवानी शर्मा, आनंद सिंह, सुजय राय, राजीव त्रिपाठी, अखिलेश कुमार शुक्ला, सुनील यादव, सूर्य सिंह, अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मयोगी उपस्थित रहे। पूजन एवं हवन के उपरांत उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं अतिथियों को प्रसाद वितरण किया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे का वातावरण देखने को मिला। कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा से संस्थान की निरंतर प्रगति तथा सभी कर्मयोगियों के सुख, समृद्धि एवं सुरक्षित कार्य वातावरण की मंगलकामना की। विश्वकर्मा पूजन के इस पावन अवसर पर आईजीएल स्पिरिट्स लिमिटेड का परिसर श्रद्धा, भक्ति और उत्सव के रंग में सराबोर दिखाई दिया।

0 Comments