संवाददाता: दीपक शुक्ला
गोरखपुर
पाली/गोरखपुर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत बीआरसी पाली में को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों की 35 कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की प्रारंभिक पहचान कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने, संवेदनशील व्यवहार तथा आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।
स्पेशल एजुकेटर एवं मास्टर ट्रेनर विष्णु देव व सुमित कुमार ने कार्यकर्ताओं को बच्चों की विकासात्मक जरूरतों, शैक्षिक सहयोग और अभिभावकों से समन्वय के बारे में प्रशिक्षण दिया।
समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी पाली कुंवर विक्रम पांडेय ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान और उन्हें शिक्षा से जोड़ने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रशिक्षण में मिली जानकारी को कार्यक्षेत्र में लागू करने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

0 Comments