Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

25 टेट्रा पैक अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

 



नरकटहा के रजही टोला निवासी 42 वर्षीय अनिल निषाद को पनियरा पुलिस ने पकड़ा


पनियरा। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पनियरा पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए 25 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कुल मात्रा पांच लीटर है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरकटहा गांव के रजही टोला निवासी अनिल निषाद (42) पुत्र छांगुर निषाद के रूप में हुई है। उसके कब्जे से बन्टी-बबली लाइम ब्रांड के 25 टेट्रा पैक, प्रत्येक 200 एमएल, बरामद किए गए।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रणविजय कुमार ओझा, हेड कांस्टेबल अनिल सिंह और कांस्टेबल राजबीर पाठक शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .