गोरखपुर
पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनबरसा, सहजनवा में भारी बारिश के तीन दिन बाद भी परिसर से पानी नहीं निकल पाया है। विद्यालय में 200 से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। जलभराव के कारण संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। वहीं परिसर में प्रार्थना सभा से लेकर खेलकूद तक की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। स्थानीय स्तर पर जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

0 Comments