दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में सरकार का प्रयास
संवाददाता - परमात्मा मौर्या
जंगल कौड़िया/गोरखपुर। दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से गोरखपुर क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 509 दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के 664 सहायक उपकरण वितरित किए। उपकरण प्राप्त कर दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के सम्मान, सुविधा और स्वावलंबन के लिए लगातार योजनाएं संचालित कर रही है। सहायक उपकरणों के माध्यम से दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में सहूलियत मिलने के साथ-साथ शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी।
वितरित किए गए उपकरणों में दिव्यांगजनों की आवश्यकता के अनुसार विभिन्न प्रकार के सहायक संसाधन शामिल रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद दिव्यांगजनों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

0 Comments