मुंबई: समाज सेवा और फिल्म इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान के लिए विख्यात प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और सोशल वर्कर डॉ. कृष्णा चौहान को मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में 'एशिया फैशन आइकॉन एंड बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड 2026' से सम्मानित किया गया।
यह कार्यक्रम मुंबई के मेयर हॉल में आयोजित किया गया था। समारोह में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा मौजूद रहीं, जिन्होंने डॉ. कृष्णा चौहान को यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। मन्नारा चोपड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं।
कार्यक्रम का आयोजन असलम हुंडेकर और शैलेश पटेल द्वारा किया गया था। इस मौके पर फिल्म, फैशन और बिजनेस जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।
अवॉर्ड मिलने के बाद डॉ. कृष्णा चौहान ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए एक प्रेरणा है और वह आगे भी समाज सेवा और सिनेमा के क्षेत्र में बेहतर काम करते रहेंगे।
कार्यक्रम में संगीत, फैशन शो और पुरस्कार वितरण के साथ-साथ कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।


0 Comments