Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

पूर्व उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला,VDA पर उठे गंभीर सवाल;पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

 


रिपोर्ट:देवेन्द्र पाण्डेय


वाराणसी।सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी पर दबंगों द्वारा जानलेवा हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है।कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई इस घटना के बाद गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,


जहाँ उनका इलाज जारी है।घायल पूर्व उपाध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि उनके घर के सामने उनका चैंबर है,जहाँ उनकी गाड़ी खड़ी होती है।उनके पड़ोस में रहने वाले गणेश मौर्य और उनका परिवार अपने पाटीदारों की जमीन पर अवैध कब्जा करके निर्माण करा रहे थे।त्रिपाठी का आरोप है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) द्वारा 11 फरवरी 2024 को उक्त अवैध निर्माण वाली संपत्ति को सील कर दिया गया था।सील होने के बावजूद वहाँ लगातार निर्माण कार्य चलता रहा और पूरी इमारत बनकर तैयार हो गई।देर रात गणेश मौर्य,महेश मौर्य,भीम मौर्य और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने जबरन अवनीश त्रिपाठी के हिस्से की बाउंड्री वॉल गिरा दी।सुबह जब वे इसका विरोध करने और पूछताछ करने पहुँचे,तो दबंगों और उनके साथ मौजूद महिलाओं ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया,जिससे उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।


घटना से आक्रोशित वकीलों ने अस्पताल पहुँचकर अपना विरोध दर्ज कराया।अधिवक्ता जीशान अंसारी ने इस पूरी घटना के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) और उसके अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया।जीशान अंसारी ने आरोप लगाया कि VDA द्वारा सील की गई इमारतों पर रिश्वत लेकर धड़ल्ले से अवैध निर्माण कराया जा रहा है।अधिवक्ताओं ने मांग की है कि दोषी दबंगों पर त्वरित व सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और शहर में सील की गई सभी इमारतों की फिर से जाँच कराई जाए।वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि VDA के भ्रष्ट रवैये और दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई,तो पूरा अधिवक्ता समाज सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा।इस पूरी घटना पर एसीपी कैंट अपूर्व पाण्डेय ने बताया कि 



थाना कैंट अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई कि आवेदक अवनीश त्रिपाठी की जमीन की बाउंड्री वॉल गणेश मौर्य और उनके अन्य साथियों द्वारा गिरा दी गई,जिसके बाद अवनीश त्रिपाठी के साथ मारपीट भी की गई।पुलिस द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है और अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पीड़ित को मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा गया है।मेडिकल रिपोर्ट का अवलोकन कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।घटना में शामिल अन्य लोगों की संलिप्तता की जाँच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .