सोनभद्र
रिपोर्ट: बलवंत सिंह
सोनभद्र। जनपद के करमा ब्लाक अन्तर्गत सुकृत में स्थित वन रेंज के रेंजर हिमांशु श्रीवास्तव के नेतृत्व में पर्यावरण व वन संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए जाने पर अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की सोनभद्र की टीम द्वारा पूरी टीम को सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि सुकृत वन रेंज सोनभद्र व मीरजापुर दो जनपदों में फैला हुआ है। यह विंध्य पर्वत श्रृंखला की गोद में बसा बहुत बड़ा प्राकृतिक संपदा को समेटे हुए है। ऐसे में इस बड़े क्षेत्र का संरक्षण बेहद चुनौतीपूर्ण होता है लेकिन रेंजर हिमांशु कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम अनवरत इस वन क्षेत्र को संरक्षित करने में सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा समस्त टीम सम्मानित किया गया। इस दौरान अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह मौर्य, राष्ट्रीय सचिव राजकमल सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेश कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्धन सिंह, जिला सलाहकार रविन्द्र कुमार मौर्य, पत्रकार रविन्द्र कुमार मोदनवाल, अवनीश कुमार मोदनवाल, पत्रकार नसीम अंसारी, पत्रकार राकेश कुमार, दीलिप कुमार, वन रेंजर हिमांशु श्रीवास्तव , वन दरोगा विमल चौहान, वन दरोगा आनन्द कुमार, वन दरोगा आलोक पटेल, वन दरोगा विनोद कुमार, वन दरोगा संजय दूबे , कांस्टेबल संतोष कुमार व कांस्टेबल मनोज कुमार सहित समस्त वनकर्मी उपस्थित रहे। आपको बताते चलें कि वन रेंज के समस्त टीम को सम्मानित करने वाली संस्था अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट चार जनपदों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, जागरूकता सहित तमाम क्षेत्रों में काम कर रही है। अभी तक इस संस्था द्वारा हजारों पौधरोपण किए जा चुके हैं, साथ ही अनेक फ्री नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जा चुका है। शिक्षा के क्षेत्र में नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण शिविर, नि:शुल्क महिला सिलाई प्रशिक्षण शिविर सहित नि:शुल्क कोचिंग सेंटर छांव एकेडमी के नाम से संचालित किए जा रहे हैंl

0 Comments