Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

खजनी-भैसा बाजार मार्ग पर ओवरब्रिज से ट्रक नीचे गिरा, तीन लोगों की मौत की सूचना



रिपोर्ट : सच्चिदानन्द राय 

गोरखपुर। जनपद के खजनी-भैसा बाजार मार्ग पर स्थित ओवरब्रिज से एक ट्रक नीचे गिर जाने की सूचना मिली है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों एवं पुलिस द्वारा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत होने की सूचना मिल रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस अथवा प्रशासन की ओर से मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


पुलिस और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .