Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित KCF 'बॉलीवुड लेजेंड फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2026' में सुनील पाल, दिलीप सेन, अली खान, केतन कराडे, लेखक दीपक देसाई और रेस्टोरेंट ओनर मोहम्मद भाई सम्मानित


रिपोर्ट: प्रमोद शर्मा 

मुम्बई. 15 अगस्त 2026. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर KCF फ़ाउंडेशन द्वारा मुम्बई के इंपा थिएटर में आयोजित 'बॉलीवुड लेजेंड फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2026' सभी के लिए गर्व का पल सिद्ध हुआ. डॉ कृष्णा चौहान ने इस यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया 



जहां कॉमेडियन सुनील पाल, संगीतकार दिलीप सेन, ऐक्टर अली खान, अभिनेता केतन कराडे, लेखक गीतकार दीपक देसाई दीपक, रमेश गोयल, गायक एन के नरेश और सागर आचार्य सहित काफी हस्तियों को सम्मानित किया गया. मुंबई के फोर्ट इलाके में स्थित Babel रेस्टोरेंट के ओनर मोहम्मद भाई, वहाँ के हेड शेफ मेराज उल इस्लाम को भी स्टेज पर सम्मानित किया गया. शेफ प्रदीप खटूआ को भी अवार्ड से नवाजा गया.



हिंदी लघु फिल्म त्वमेव सर्वम' (Tvameva Sarvam) में मुख्य अभिनेता संजय मिश्रा ने मूलचंद नाम के एक पिता का किरदार निभाया है। इस फिल्म के निर्देशक मनोज तिवारी को इस शॉर्ट फिल्म के लिये अवॉर्ड दिया गया. 



RJ आरती सजवान ने पूरे इवेंट को बहुत ही शानदार और ऊर्जावान अंदाज़ में होस्ट किया।



'बेस्ट सॉन्ग अवॉर्ड' MA Official को उनके गाने "माया लागी गे" के लिए दिया गया, जिसे मनोज आर्य और RJ आरती सजवान ने बहुत खूबसूरती से गाया है।


MA Official और 'RJ आरती टॉक्स – एक सफ़रनामा' को सभी ने दिल से बधाई पेश की. आरजे आरती ने MA Official को सम्मानित करने के लिए डॉ कृष्णा चौहान को विशेष धन्यवाद दिया. उन्होने कहा कि उत्तराखंडी संगीत बनाते रहें और 'RJ आरती टॉक्स – एक सफ़रनामा' के ज़रिए सार्थक संदेश फैलाते रहें।"



इस अवसर पर गीतकार विक्की नागर, एक्ट्रेस मॉडल मनीषा कुमारी, मिस खड़ूस फिल्म की डायरेक्टर आशिका बिष्ट को भी पुरस्कृत किया गया. निर्देशक दिनकर कपूर को भी अवॉर्ड मिला. 



इस फिल्म फेस्टिवल में नशे के खिलाफ निर्माता राजेश कुमार कोरील की फिल्म दिखाई गई "धुआं एक मीठा जहर है" जो दर्शकों को भावनात्मक कर गई. 



स्वच्छता अभियान को लेकर जीत कपूर की शॉर्ट फिल्म "यहां सब कुछ चलता है" कचरे के खिलाफ आवाज बुलंद करती है. शॉर्ट फिल्म "नया साल" भी सराही गई. डॉ सत्यप्रकाश मंगतानी द्वारा निर्देशित फिल्म हस्ताक्षर की भी स्क्रीनिंग हुई. मुख्य अभिनेता मोहन सोनी को इस फिल्म के लिए बेस्ट ऐक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया.




Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .