Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

अंबेडकर नगर में IPS आशुतोष मिश्र की मां की हत्या, चोरों पर शक



ब्यूरो चीफ सच्चिदानन्द राय  की रिपोर्ट 


प्राथमिक जांच में सामने आया संदेह, सुबह सहायिका के पहुंचने पर हुआ घटना का खुलासा; पुलिस की कई टीमें जांच में जुटीं


अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश। शकुन टाइम्स से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। अंबेडकर नगर जिले में IPS अधिकारी आशुतोष मिश्र की मां की हत्या का मामला सामने आया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है।


प्राथमिक जांच में पुलिस को घटना के पीछे चोरों का हाथ होने का संदेह है। बताया जा रहा है कि सुबह मृतका की सहायिका घर पहुंची, जिसके बाद घटना की जानकारी सामने आई।



सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें जांच में जुट गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।



पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .