संवाददाता : अंबेश कुमार यादव
गोरखपुर
सहजनवा (गोरखपुर)। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर के प्रथम आगमन पर जनपद गोरखपुर के सहजनवा चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों के बड़े-बड़े हार पहनाए और बुके देकर अपनी खुशी का इजहार किया।
महिला सभा की कमान मिलने के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुँचने पर सीमा राजभर का उत्साहवर्धन करने के लिए बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। स्वागत समारोह के दौरान पूरा चौराहा सपाइयों के लाल टोपी और पार्टी के झंडों से पटा नजर आया।
इस खास मौके पर मुख्य रूप से दुर्गेश मास्टर, कल्लू नेता, इंद्रजीत यादव, अनूप ईश्वर और नितेश सिंह समेत तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिवादन किया और आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
संवाददाता अंबेश कुमार यादव

0 Comments