Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

भगवा वस्त्र पर टिप्पणी को लेकर संत समाज में आक्रोश,FIR की मांग को लेकर DCP कार्यालय पहुंचे संत

 


वाराणसी

रिपोर्ट:देवेन्द्र पाण्डेय

वाराणसी।पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा संसद में प्रदर्शन के दौरान भगवा वस्त्र को लेकर की गई कथित टिप्पणी/कृत्य के विरोध में संत समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। जगद्गुरु बालक देवाचार्य जी के नेतृत्व में दर्जनों संतों ने पैदल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया और पुलिस उपायुक्त (DCP) को ज्ञापन सौंपते हुए सांसद पप्पू यादव, राहुल गांधी समेत भगवा वस्त्र का कथित रूप से अपमान करने वाले अन्य नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। संतों ने कहा कि धार्मिक प्रतीक और भगवा वस्त्र करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े हैं, ऐसे में इनके अपमान को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान संतों ने सवाल उठाया कि विरोध या राजनीतिक प्रदर्शन के नाम पर बार-बार भगवा वस्त्र को ही निशाना क्यों बनाया जाता है। संत समाज ने चेतावनी देते हुए कहा कि मामले में उचित और सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए DCP की ओर से अभियोग पंजीकृत करने का आदेश दिए जाने की बात सामने आई है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .