Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

जमीन विवाद में घर पर पहुंचकर गाली-गलौज और धमकी का आरोप,पुलिस आयुक्त से शिकायत


रिपोर्ट:देवेन्द्र पाण्डेय


वाराणसी।लोहता थाना क्षेत्र के कोटवां गांव में जमीन विवाद को लेकर एक होमगार्ड ने कुछ लोगों पर घर पर पहुंचकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोटवां निवासी इन्द्रबहादुर सिंह ने इस संबंध में पुलिस आयुक्त एवं एडिशनल पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।आरोप है कि 29 जुलाई की शाम अरूण कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह उर्फ बबलू,अजय सिंह उर्फ गुड्डू,अमन कुमार सिंह समेत तीन अज्ञात लोग उसके घर पहुंचे और पुराने जमीन विवाद को लेकर परिवार के साथ अभद्रता करने लगे।उस समय घर पर महिलाएं मौजूद थीं।विरोध करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर इन्द्रबहादुर सिंह और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी तथा इंद्रबहादुर सिंह की नौकरी से निकलवाने की धमकी देते हुए अपनी ऊंची पहुंच का हवाला दिया।पीड़ित का यह भी आरोप है कि अरूण कुमार सिंह पूर्व में भी उसे परेशान करता रहा है और व्हाट्सऐप ग्रुप में उसके व परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर बदनाम करने का प्रयास करता है।पीड़ित ने आशंका जताई कि भविष्य में उसके या परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है।उसका कहना है कि घटना के संबंध में पहले लोहता थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया,लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।इसके बाद उसने पुलिस आयुक्त से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई।मामले में एडिशनल सीपी ने थाना प्रभारी लोहता को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .