रिपोर्ट: आनंद पाण्डेय
गोरखपुर
हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती के भाई ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हमारी छोटी बहन जिसकी उम्र करीब 23 वर्ष है , बीते 11 अगस्त को वह कटसहरा चौराहे पर स्थित एक लाइब्रेरी में सुबह 11 बजे पढ़ने गई थी लेकिन शाम छः बजे तक वह घर वापस नहीं आई। देर शाम हमने उसके मोबाइल पर फोन किया तो उसका मोबाइल नंबर बन्द बता रहा है, और वह लापता हो गई , लग रहा है कि कोई उसे बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।

0 Comments