Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

आरक्षी राहुल कुमार ने रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल,तीसरी बार किया स्वैच्छिक रक्तदान

 



रिपोर्ट : देवेंद्र पाण्डेय 

वाराणसी


गोमती जोन स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय के सोशल मीडिया सेल में तैनात आरक्षी राहुल कुमार ने रक्तदान कर मानवता और सेवा-भाव की मिसाल पेश की। पुलिस के अनुसार, भारत रक्त सेवा मंच पुलिस परिवार व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना मिली कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर, वाराणसी में भर्ती महिला सुनीता को रक्त की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही आरक्षी राहुल कुमार ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मरीज के उपचार में सहयोग किया। पुलिस के मुताबिक यह उनके जीवन का तीसरा स्वैच्छिक रक्तदान है। समय पर किए गए रक्तदान से जरूरतमंद मरीज को महत्वपूर्ण सहायता मिली। आरक्षी राहुल कुमार के इस कार्य को पुलिस विभाग ने मानव सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला प्रेरणादायी कदम बताया। कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने कहा कि जनसेवा, मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति पुलिस सदैव प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाती रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .