रिपोर्ट देवेंद्र पाण्डेय
वाराणसी
भेलूपुर थाना पुलिस ने बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 21 लाख रुपये निकाले जाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार,वादिनी के जवाहर नगर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखे से 21 लाख रुपये निकाल लिए गए थे, जिसके संबंध में भेलूपुर थाने में धारा 318(4) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया गया था।विवेचना के दौरान मामले में धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 1 अगस्त 2026 को शंकुलधारा पोखरे के पीछे मैदान के पास से बाबू पाण्डेय पुत्र राजू पाण्डेय निवासी घसियारी टोला,दुर्गाकुंड,थाना भेलूपुर तथा मुकेश कुमार गुप्ता पुत्र शीतला प्रसाद गुप्ता निवासी ककरमत्ता साउथ,थाना मंडुवाडीह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एयरटेल कंपनी का एक सिम कार्ड और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह, चौकी प्रभारी खोजवा उपनिरीक्षक मनोज कुमार चौहान, उपनिरीक्षक संदीप सिंह, हेड कांस्टेबल करुणानिधान सिंह तथा कांस्टेबल अनुराग यादव, रामलखन, अच्छेलाल और सौरभ शामिल रहे।

0 Comments