रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय
वाराणसी
आदमपुर थाना पुलिस ने राजघाट क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 की रात करीब 10:30 बजे भैसासुर मंदिर, राजघाट के पास से हीरो होंडा स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी।मामले में वादी की तहरीर पर थाना आदमपुर में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था,जिसमें बाद में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 31 जुलाई 2026 को राजघाट पिकेट बसन्ता तिराहे के पास से परदेशी कुमार पुत्र शिवबचन राम, निवासी ग्राम कुलहड़िया, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर, बिहार,तथा महेश कुमार पुत्र शिवबचन राम, निवासी ग्राम कुलहड़िया, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर, बिहार,को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल बरामद की। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की।कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक प्रशान्त कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक हरिशंकर सिंह, हेड कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार यादव, कांस्टेबल वीरसेन सिंह, हेड कांस्टेबल सूरज पाठक और हेड कांस्टेबल संतोष वर्मा शामिल रहे।

0 Comments