Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

रिहन्द डैम का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण ।

 


रिपोर्ट: सुभाष चन्द 

सोनभद्र 

रेणुकूट/ सोनभद्र ।जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने रिहन्द डैम का स्थलीय निरीक्षण कर डैम में उपलब्ध जल की स्थिति एवं विभिन्न मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से डैम में उपलब्ध जल, उसके संचालन, रखरखाव तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।


जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डैम से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए तथा जल उपलब्धता एवं संचालन व्यवस्था को प्रभावी एवं सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित की जाएं।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि डैम परिसर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का समुचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए तथा सुरक्षा एवं संचालन व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे आमजन एवं संबंधित विभागों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्री संत पाल वर्मा, उपजिलाधिकारी दुद्धी, रेहन्द डैम के सहायक अभियंता, अवर अभियंता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .