गोरखपुर
सहजनवा गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। उनके गोरखपुर प्रथम आगमन पर क्षेत्रीय महामंत्री व सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ल के निर्देशानुसार सहजनवा थाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश संयोजक हिमांशु राज पंडित का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से हिमांशु राज पंडित का आत्मीय अभिनंदन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
स्वागत कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, सूर्यनाथ विश्वकर्मा, आईटी जिला संयोजक एवं मंडल अध्यक्ष इंद्र कुमार निगम, निवर्तमान जिला सोशल मीडिया संयोजक सूरज निगम, युवा नेता शशी चौहान (बेललदार), भाजपा मीडिया प्रभारी चंदन त्रिपाठी, भाजपा युवा मोर्चा मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण कुमार सिंह, विजय बहादुर यादव, भुवनेश्वर प्रसाद सिंह, दीपक यादव, अनमोल उपाध्याय, प्रियांशु उपाध्याय, आशीष साहनी, अवनीश शुक्ल, दिनेश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Comments