![]() |
| ब्यूरो चीफ सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट |
गोरखपुर। नगर निगम गोरखपुर के पूर्व पार्षद एवं उप सभापति चंद्रशेखर सिंह को आज हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने उनके निर्वाचन को शून्य घोषित किए जाने के मामले में स्थगन आदेश प्रदान किया है।
बताया गया कि चंद्रशेखर सिंह के निर्वाचन को पूर्व में गोरखपुर स्थित न्यायालय द्वारा शून्य घोषित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां सुनवाई के दौरान उन्हें राहत मिली और न्यायालय ने मामले में स्थगन आदेश जारी किया।
वर्तमान में चंद्रशेखर सिंह की माता श्रीमती ज्ञानती देवी नगर निगम की पार्षद हैं। हाईकोर्ट से मिली राहत की खबर के बाद उनके समर्थकों और मित्रमंडली में खुशी का माहौल है।
चंद्रशेखर सिंह के बचपन के मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हाईकोर्ट के आदेश पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूरी मित्रमंडली व वेदरतन शुक्ला जी वरिष्ठ पत्रकार गोरखपुर की ओर से चंद्रशेखर सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।


0 Comments