थाना गीडा
गोरखपुर
रिपोर्ट: सच्चिदानन्द
थाना गीडा क्षेत्र में कार से लैपटॉप बैग चोरी होने की सूचना पर गीडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सक्रियता दिखाई। बुधवार शाम करीब 5:45 बजे मोहम्मद शहीद अंसारी ने पुलिस को सूचना दी कि चौराहे पर ट्रैफिक में खड़े होने के दौरान एक व्यक्ति ने सड़क पर पैसे गिरने की बात कहकर उन्हें कार से बाहर बुलाया। इसी दौरान अज्ञात बदमाश कार से लैपटॉप बैग निकालकर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी अजय सिंह व पुलिस की कई टीमें तत्काल सक्रिय हो गईं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। पुलिस की लगातार दबिश और सक्रियता के दबाव में बदमाश चोरी किया गया लैपटॉप बैग नए ओवरब्रिज के नीचे पोल नंबर-9 के पास छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने बैग को उसके सामान सहित बरामद कर लिया है। मामले में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गीडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता से पीड़ित का सामान सुरक्षित बरामद हो गया, जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।
ग़ायब हुए सामान को पाकर आवेदक मोहम्मद शहीद अंसारी ने प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी कुमार पाण्डेय एवं गोरखपुर पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की तत्परता से उनका महत्वपूर्ण सामान सुरक्षित वापस मिल सका।
प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय के कार्यकाल में कई बड़ी घटनाओं का सफल अनावरण किया गया है, जिससे क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता एवं कार्यशैली की व्यापक सराहना हो रही है।

0 Comments