गोरखपुर
करीब तीन दर्जन की संख्या में ग्रामीणों ने सीओ गीडा से किया शिकायत
गोरखपुर
सहजनवा गोरखपुर सहजनवा थाना क्षेत्र के सोनबरसा उर्फ हड़हा में एक युवती द्वारा बार बार ग्रामीणों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने तथा एक पीड़ित पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने सीओ गीडा को शिकायत पत्र सौंप कर कार्रवाई कराने की मांग किया है।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रधान इंद्रेश साहनी ने आरोप लगाया गांव की एक महिला से गांव के लोग काफी परेशान है। उसके द्वारा लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। 2012 में गांव के युवक राजकुमार पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर जेल भेजवा चुकी है। करीब 14 वर्ष बाद युवक जेल से छूटा और सीधे महाराष्ट्र चला गया। तब से अभी तक घर नहीं आया। विवादित महिला ने उस पर मारपीट गाली गलौज फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। वह करीब चार माह से महाराष्ट्र में रह रहा है। यही नहीं राजकुमार के पिता को फालिज मार चुका है। वह उठ बैठ नहीं सकते उन पर भी महिला ने फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज करा रहा है। ग्रामीणों ने मांग किया है। की सभी मुकदमे का निष्पक्ष जांच कराकर विवादित महिला पर कानूनी कार्रवाई किया जाय।
प्रदर्शन करने वालो में सुरेन्द्र निषाद, विक्रम साहनी, कन्हैया,रामरूप,कुसुम,
मंशा,कलावती,पूजा,
निर्जला,इंद्रावती सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।


0 Comments