Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 89 मामले 10 का हुआ निस्तारण



गोरखपुर 

सहजनवा गोरखपुर  शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सहजनवा तहसील में अध्यक्षता एडीएम मुख्य राजस्व अधिकारी हिमांशु वर्मा ने किया। इस दौरान 89 मामले आये जिसमें 10 मामले का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। राजस्व 63,पुलिस 10,विकास 4,पूर्ति 2, अन्य 10 मामले थे। 

राजस्व संबंधित मामले के निस्तारण के लिये राजस्व टीम गठित किया गया है। जबकि पुलिस के मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

इस अवसर पर एसडीएम नमन मेहता, तहसीलदार राकेश कन्नौजिया,सीओ गीडा आभा सिंह,नायब तहसीलदार नीलू सिंह,नायब तहसीलदार राम सूरज,बीडीओ बृजेश यादव,बीडीओ सत्यकाम तोमर,ईओ सूर्यकांत प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी कुमार पाण्डेय सहित अनेक विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .