ब्यूरो चीफ सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट
गोरखपुर
स्कूटी से गिरने के बाद घायल हुआ था युवक, इलाज के दौरान मौत के बाद गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई
गोरखपुर। क्षेत्राधिकार गीडा आभा सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गीडा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार स्कूटी से गिरने के बाद घायल हुए युवक के इलाज का खर्च मांगने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी थी। इलाज के दौरान युवक की मौत होने के बाद मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई।
पुलिस के मुताबिक 4 अगस्त 2026 को वादी मुकदमा आरोपी सचिन सिंह और रमेश सिंह के साथ टायर खरीदने के लिए गोरखपुर शहर आया था। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने शराब पी और वादी को भी शराब पिलाई। वापस लौटते समय स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वादी के पैर में चोट लग गई। सचिन ने उसे दवा कराने की बात कही।
अगले दिन 5 अगस्त को वादी इलाज के लिए सीएचसी पिपरौली पहुंचा। हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया। आरोप है कि इलाज के लिए पैसे मांगने पर सचिन और उसके पिता रमेश सिंह ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया।
इसके बाद 8 अगस्त को वादी ने गोरखपुर स्थित नेशनल हॉस्पिटल में इलाज कराया। इलाज के खर्च के लिए आरोपियों से पैसे मांगने पर कथित तौर पर उन्होंने फिर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर थाना गीडा में मु0अ0सं0 385/2026 दर्ज किया गया था।

0 Comments