सच्चिदानन्द ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
गोरखपुर
गुलरिहा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित अभियुक्ता को दबोचा
गोरखपुर। गुलरिहा थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से मारपीट करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के खिलाफ दर्ज मुकदमे में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक 7 अगस्त 2026 को अभियुक्ता ने वादी के मामा के लड़के और उसके दोस्त के साथ कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से मारपीट की थी। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना गुलरिहा में मु0अ0सं0 645/2026 दर्ज किया गया।
मामले में धारा 191(2), 109(1), 351(3) और 352 भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में आरोपी रानिका गौंड पुत्री दीनानाथ गौड़ को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

0 Comments