Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

फर्जी आय प्रमाण पत्र बनवाकर आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में आवेदन का आरोप, शिकायत के बावजूद प्रमाण पत्र निरस्त न होने से उठे सवाल

 


संवाददाता अंबेश कुमार यादव

सहजनवा, गोरखपुर।

सहजनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम कुचडेहरी, थाना हरपुर बुदहट निवासी हरिकेश पुत्र सूर्य नारायण ने जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर आरोप लगाया है कि उनके गांव की रीमा यादव पत्नी अरविंद यादव ने कथित रूप से अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी आय प्रमाण पत्र बनवाकर आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती के लिए आवेदन किया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, संबंधित आय प्रमाण पत्र संख्या 582251043286 में वार्षिक आय 46,000 रुपये दर्शाई गई है, जबकि उनका आरोप है कि रीमा यादव के पति एक बड़े व्यवसायी हैं और नियमित रूप से जीएसटी (GST) का भुगतान करते हैं। ऐसे में इतनी कम आय दर्शाकर जारी किया गया आय प्रमाण पत्र संदेह के घेरे में है।

हरिकेश का कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत तहसीलदार सहजनवा से की थी। शिकायत की जांच के बाद, लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार ने दिनांक 05 अप्रैल 2026 को संबंधित आय प्रमाण पत्र को निरस्त करने का आदेश जारी किया था। इसके बावजूद, आरोप है कि आज तक उक्त आय प्रमाण पत्र निरस्त नहीं किया गया है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।

शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा यदि आय प्रमाण पत्र नियमों के विपरीत जारी किया गया है तो उसे तत्काल निरस्त कर भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने की मांग की है। 

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .