Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

विधानसभा सहजनवा का पहला आधुनिक पुस्तकालय।


बच्चों को मिलेगा शांतिप्रिय माहौल में पढ़ने के लिए 

संवाददाता सच्चिदानन्द राय

सहजनवा गोरखपुर।सहजनवा तहसील अंतर्गत विकास खंड पिपरौली क्षेत्र स्थित के ग्राम पंचायत सचिवालय खरैला में शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। प्रधान चंद्र कुमार सिंह के अथक प्रयासों और ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव के पूर्ण समर्थन से सहजनवा विधानसभा क्षेत्र का पहला आधुनिक सरकारी पुस्तकालय का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा हुआ।बच्चों को शांतिप्रिय और व्यवस्थित माहौल में बैठकर पढ़ाई करने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस पुस्तकालय की स्थापना कराई गई है। पुस्तकालय को पूरी तरह से संसाधन युक्त बनाया गया है ताकि छात्र बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई कर सकें।पुस्तकालय में उपलब्ध कराई गई सुविधाएं


कंप्यूटर टेबल 8 पीस

ऑफिस टेबल 8 पीस  

बड़ा टेबल 4 पीस

लोहे की अलमारी 24 पीस

कुर्सी लगभग 52 पीस

लगभग 2 लाख रुपये की लागत से फर्नीचर और अन्य आवश्यक सामान मंगवाए गए हैं। पुस्तकालय में बच्चों के बैठने, पढ़ने और कंप्यूटर के उपयोग के लिए सभी आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं।

इस पुस्तकालय के निर्माण में ग्राम सभा के निर्वाचित सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। उद्घाटन एवं निरीक्षण के समय सोनू सिंह, रितेश सिंह, प्रभुदीन गौंड़ , अर्चना सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव के नेतृत्व में हुए इस कार्य की क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की जा रही है। प्रधान चंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा ही विकास की कुंजी है। इस पुस्तकालय से खरैला और आसपास के गांवों के बच्चे एक बेहतर माहौल में पढ़कर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकेंगे।

ग्रामवासियों का मानना है कि यह पुस्तकालय न केवल खरै



Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .