
ब्यूरो चीफ सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट।
एसपी सिटी निमिष पाटिल की सीधी चेतावनी: 'व्यापार के नाम पर मौत बांटने वालों पर गिरेगी कानून की गाज'
'अब बख्शे नहीं जाएंगे मुनाफाखोर'—खाकी का सख्त रुख, हर मासूम की सुरक्षा का लिया जिम्मा
अफसरों के कड़े तेवर से कांपे गुनाहगार: खूनी डोर के खिलाफ तिवारीपुर में पुलिस की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक
कातिल डोर पर खाकी का कड़ा प्रहार: दीवार पर टंगे पम्प्लेट नहीं, ये मासूमों की जिंदगी की गुहार हैं!
जब हाथ जोड़कर पुलिस ने मांगी जिंदगी: 'अपने शौक के लिए मत बहाओ किसी बेकसूर का खून'
गोरखपुर
गोरखपुर/ आसमान में उड़ती पतंग की डोर जब किसी मासूम की सांसों को छिन्न-भिन्न कर दे, तो वह शौक नहीं, कत्ल बन जाता है! खूनी चाइनीज मांझे के खौफनाक जाल को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए तिवारीपुर की गलियों में पुलिस का वो सख्त और भावुक अवतार देखने को मिला, जिसने मुनाफाखोरों की रूह कंपा दी और आम जनता की आंखें नम कर दीं। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ की सख्त चेतावनी और एसपी सिटी निमिष पाटिल के सीधे कड़े निर्देशों पर तिवारीपुर थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में एक ज़बरदस्त 'सर्च एंड अवेयरनेस' ऑपरेशन चलाया गया। खाकी ने साफ संदेश दे दिया है मौत का सामान बेचने वालों पर कानून का ऐसा हथौड़ा चलेगा कि सांस लेने तक की फुर्सत नहीं मिलेगी! डोमिनगढ़ चौकी प्रभारी आलोक कुमार जब भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे, तो नजारा देखने लायक था। एक तरफ जहां चाइनीज मांझा छुपाकर बेचने वाले दुकानदारों के पसीने छूट रहे थे, वहीं दूसरी तरफ आम जनता के बीच उम्मीद की एक नई किरण जाग उठी। घर-घर और दुकान-दुकान च

0 Comments