![]() |
| गोरख सिंह तहसील प्रभारी की रिपोर्ट |
गोरखपुर
गीडा। शकुन टाइम्स द्वारा पुलिस चौकी पिपरौली के पास लंबे समय से खराब पड़ी लाइट की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद गीडा प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया। एसीओ गीडा राम प्रकाश जी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर खराब लाइट को तुरंत बदलवा दिया।
लाइट खराब होने के कारण रात के समय पुलिस चौकी के आसपास अंधेरा रहने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समाचार प्रकाशित होने के बाद एसीओ गीडा राम प्रकाश ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान कराया।
लाइट बदलने के बाद क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था बेहतर हो गई है। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए एसीओ गीडा राम प्रकाश एवं गीडा प्रशासन का आभार जताया। लोगों का कहना है कि अधिकारियों द्वारा जनसमस्याओं पर इसी तरह तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाए तो क्षेत्र की कई समस्याओं का आसानी से समाधान हो सकता है।
स्थानीय लोगों ने शकुन टाइम्स द्वारा जनहित की समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए भी धन्यवाद दिया और कहा कि खबर के माध्यम से उनकी समस्या प्रशासन तक पहुंची और उसका तत्काल समाधान हुआ।
जनता की समस्या पर त्वरित कार्रवाई करने वाले एसीओ गीडा राम प्रकाश की कार्यशैली की क्षेत्र में सराहना हो रही है।




0 Comments