Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

सहजनवा तहसील रोड पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत



संवाददाता : अंबेश कुमार यादव

सहजनवा, गोरखपुर। सहजनवा तहसील रोड स्थित मंडी के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसे में सामान उतार रहे एक मजदूर की 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहजनवा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मजदूर पिकअप वाहन से सामान उतार रहा था। इसी दौरान वह अचानक ऊपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसे तेज करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

मृतक की पहचान सीतापुर जनपद निवासी एक मजदूर के रूप में बताई जा रही है। 

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने हाईटेंशन लाइनों के नीचे कार्य कराने के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .