Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली में वकील के पिता की हत्या, पुरानी रंजिश को लेकर हत्या

 


ब्यूरो चीफ सच्चिदानन्द की रिपोर्ट 


गोरखपुर में चचेरे भाइयों ने की बिजली ठेकेदार की हत्याः पहले बांके से हमला, फिर अस्पताल ले जाते समय ऑटो से खींचकर तलवार से काटा



गोरखपुर में बिजली विभाग के ठेकेदार की दो चचेरे भाइयों ने शनिवार शाम 6 बजे हत्या कर दी गई। ठेकेदार गांव में आयोजित ब्रह्मभोज में खाना खा रहे थे, तभी आरोपी ने पीछे से बांके से हमला कर दिया।


वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में हमलावरों ने उन्हें फिर से घेर लिया। ऑटो से खींचकर करीब 200 मीटर दूर ले गए। इसके बाद तलवार से काटकर मार डाला।



बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले आरोपियों के भाई की हत्या कर दी गई थी। हत्या का बदला लेने के लिए ठेकेदार की हत्या कर दी गई। मामला सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव का है।

बिजली विभाग में ठेकेदारी करते थे शिवकुमार


अहिरौली गांव के रहने वाले शिवकुमार त्रिपाठी बिजली विभाग में ठेकेदार थे। उनका परिवार गांव के साथ ही गोरखपुर शहर में भी रहता है। उनके बेटे आदित्य त्रिपाठी गोरखपुर सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं।



शिवकुमार शनिवार को गांव में ही छेदी चौधरी के ब्रह्मभोज में शामिल होने गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक ने बताया कि वह नीचे बैठकर खाना खा रहे थे, तभी गांव के ही राहुल चौधरी पुत्र विनोद ने पीछे से बांके से उन पर हमला कर दिया।


हमले में शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद ब्रह्मभोज कराने वाले परिवार के लोग घायल शिवकुमार को ऑटो से अस्पताल ले जाने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते में राहुल चौधरी और उसके भाई रोहित ने ऑटो को रोक लिया।



दोनों के पास हथियार थे। विरोध के बावजूद राहुल और रोहित ने शिवकुमार को ऑटो से बाहर खींच लिया। दोनों भाई शिवकुमार को 200 मीटर दूर खींचकर ले गए, जहां तलवार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए।



2024 में हुई हत्या से जुड़ी पुरानी रंजिश


ग्रामीणों ने बताया कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। सन 2024 में राहुल चौधरी के चचेरे भाई आदेश चौधरी की हत्या हुई थी। इस मामले में शिवकुमार त्रिपाठी के परिवार के कुछ लोगों के आरोपी बनाया गया था।


उसी हत्या के बदले शिवकुमार की हत्या की गई है। हालांकि, शिवकुमार के परिजन इस पुरानी रंजिश के संबंध में फिलहाल कुछ नहीं बता रहे हैं।



सिकरीगंज थानाध्यक्ष अंजुल चतुर्वेदी ने बताया...


" एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की गहन छानबीन कर रही है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .