हिमांशु यादव की रिपोर्ट
प्रयागराज - कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत प्रयागराज में दर्जी ट्रेड के एक सामान्य बैच, एससीएसपी के अंतर्गत एक दर्जी बैच तथा एक ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर प्रयागराज उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने किया। इस अवसर पर सभासद राम लोचन साहू, सभासद अरुण कुमार, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय प्रयागराज से सुनील कुमार, मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र अनुवां के प्राचार्य जवाहर लाल तथा प्रशिक्षण प्रभारी महेन्द्र कुशवाहा, हिमांशु यादव, राम लाल, अनुज सहित अन्य अधिकारी एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर और स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक कौशल प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे रोजगार के अवसर प्राप्त करने के साथ अपना व्यवसाय भी शुरू कर सकें।

0 Comments