Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

गीडा पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 डंपर किए सीज

 


संवाददाता सच्चिदानन्द राय 

गोरखपुर। थाना गीडा पुलिस ने अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए नौसड़ चौकी क्षेत्र में अभियान चलाकर छह डंपरों को सीज कर दिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय ने किया। अभियान में चौकी प्रभारी नौसड़ अंजय सिंह, उपनिरीक्षक राममूर्ति, हेड कांस्टेबल शशिकांत राय तथा कांस्टेबल बृजेश यादव सहित पुलिस टीम शामिल रही।



पुलिस के अनुसार, अवैध रूप से खनन एवं परिवहन की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई और छह डंपरों को विधिक कार्रवाई के तहत सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।



प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय ने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। जो भी व्यक्ति अवैध खनन अथवा अवैध परिवहन में संलिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


गीडा पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध खनन के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन की रोकथाम की प्राथमिक जिम्मेदारी खनन विभाग की भी होती है। उनका आरोप है कि यदि खनन विभाग समय-समय पर प्रभावी अभियान चलाकर कार्रवाई करता, तो क्षेत्र में अवैध खनन पर पहले ही अंकुश लगाया जा सकता था। हालांकि, इस संबंध में खनन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।



Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .