Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

मुख्य मार्ग पर दो बिजली के खंभों से आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने दी एक्सईएन कार्यालय घेराव की चेतावनी



गोरखपुर

सहजनवा गोरखपुर नगर पंचायत सहजनवा के वार्ड संख्या-2 में मुख्य मार्ग पर लगे दो बिजली के खंभों के कारण आवागमन बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के बीचों-बीच खंभे होने से राहगीरों, दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारियों की उदासीनता से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।


शिकायतकर्ता सुनीता यादव, ओमप्रकाश यादव, पूनम यादव, गोलू राय सहित अन्य ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही मुख्य मार्ग से बिजली के खंभे नहीं हटाए गए, तो विद्युत विभाग के एक्सईएन कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।


ग्रामीणों ने जनहित एवं सड़क सुरक्षा को देखते हुए बिजली विभाग से तत्काल खंभे हटाकर मार्ग को सुगम बनाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .