![]() |
| ब्यूरो सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट |
बडहलगंज,गोरखपुर. बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बैरिया खास गांव में एक महिला ने अपने पति को कथित रूप से बंधक बनाए जाने और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने क्षेत्राधिकारी गोला को प्रार्थना पत्र देकर पति को बरामद कराने और आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
बैरिया खास निवासी कुसुम देवी पत्नी रामसमुझ निषाद ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि चार अगस्त को बड़हलगंज थाने में दर्ज एक मुकदमे के सिलसिले में उनकी बहू रीमा और उसके भाई उनके पति रामसमुझ निषाद को थाने ले गए थे। आरोप है कि वहां यह कहा गया कि मुकदमे में आरोपी बेटे कमलेश के हाजिर होने के बाद रामसमुझ को छोड़ दिया जाएगा। महिला का कहना है कि इसके बाद एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद उनके पति घर नहीं लौटे।
कुसुम देवी का आरोप है कि जब उन्होंने थाने में जानकारी की तो पुलिस की ओर से बताया गया कि रामसमुझ को छोड़ दिया गया है। इसके बाद उन्होंने गांव के प्रधान बैरिस्टर यादव पर अपने पति को कथित रूप से अपने कब्जे में रखने और 10 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है।
महिला के अनुसार, कथित तौर पर उनसे कहा जा रहा है कि किसी भी तरह 10 लाख रुपये की व्यवस्था करो, अन्यथा जेल जाने के लिए तैयार रहो। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि रामसमुझ को प्रधान के घर के आसपास रखा गया है और पैसे देने के बाद ही उनसे मिलवाने की बात कही जा रही है।
कुसुम देवी ने आशंका जताई है कि उनके पति को डरा-धमकाकर परिवार की बची हुई जमीन का जबरन बैनामा कराया जा


0 Comments