रिपोर्ट: अक्षय चौहान
धनौरा:--- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुमित कुमार नागर के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) धनौरा के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों और आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।ज्ञापन में कहा गया कि जनपद अमरोहा सहित प्रदेशभर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ रही है, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। संगठन ने मांग की कि आवारा पशुओं को तत्काल सुरक्षित गौशालाओं में भेजने की प्रभावी व्यवस्था की जाए।इसके अलावा पेट्रोल में एथेनॉल की अधिक मात्रा के उपयोग पर पुनर्विचार अथवा आवश्यक नियंत्रण लगाने की मांग करते हुए कहा गया कि इससे आम लोगों के वाहनों के इंजन प्रभावित हो रहे हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।संगठन ने जनपद में संचालित सभी OYO होटलों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं अवैध रूप से संचालित होटलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई। वहीं मोटरसाइकिलों में पटाखे जैसी आवाज़ करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।ज्ञापन में किसानों को समय पर पर्याप्त बिजली, सिंचाई और उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ जिले में बढ़ती नशाखोरी एवं अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की भी मांग की गई। संगठन ने जनहित से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की।इस दौरान जोगिंदर सिंह सैनी, चंद्रशेखर, नीरज कुमार यादव, मन्नू सिंह, अली शेर, संजय प्रजापति, मास्टर रणवीर सिंह यादव, बिजेंद्र सिंह, दिग्विजय, पुनीत यादव, चतर सिंह गुर्जर, सुनील सिंह, शहजाद अली, अशोक कुमार, जावेद मलिक, दीपक कुमार, गंगाराम, बाबूराम, मेहताब, सतपाल सिंह यादव, मंगू सिंह, चंद्रप्रकाश, रामगोपाल सिंह, अजय पाल कटारिया, डॉ. राहुल सैनी, मुकेश सैनी, यशपाल, राजपाल, दिल शेर, अंकित सैनी, दीपु सैनी, लोकेश सिंह राणा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Comments