शकुन टाइम्स : संवाददाता
वाराणसी
थाना भेलूपुर पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में दर्ज मुकदमा धारा 109(1) बीएनएस के वांछित आरोपी कपिल देव पुत्र लखन यादव,निवासी ग्राम उचला थाना रौशनगंज, जिला गया (बिहार) हाल पता लखराव, महमूरगंज, वाराणसी को रानीपुर मोतीझील के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर वादी के चाचा पर जानलेवा हमला करने का आरोप है,जिससे वह दीवार से टकराकर बेहोश हो गए और उनकी हालत गंभीर हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की।कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सूर्यभान,चौकी प्रभारी महमूरगंज अनुज सिंह एवं कांस्टेबल श्यामू की टीम ने की।

0 Comments