![]() |
शकुन टाइम्स : संवाददाता
वाराणसी
थाना लोहता पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में दर्ज धारा 137(2) बीएनएस एवं 3/4(1) पॉक्सो एक्ट के नामजद आरोपी शहबाज उर्फ बल्लू पुत्र रेयाज अहमद निवासी धमरिया, थाना लोहता को केराकतपुर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार,24 जुलाई को पीड़ित के परिजन की तहरीर पर 17 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया गया था।मामले की विवेचना उपनिरीक्षक ऋतुराज सिंह कर रहे हैं।गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की।इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ऋतुराज सिंह, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार सिंह एवं कांस्टेबल बिरजू प्रजापति की टीम ने अंजाम दिया।

0 Comments