संवाददाता : अंबेश कुमार यादव
नितेश सिंह बने समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष
गोरखपुर (सहजनवा): समाजवादी पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सहजनवा निवासी नितेश सिंह को समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पत्र समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप द्वारा उन्हें सौंपा गया।
नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर नितेश सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, पिछड़े वर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी लगन से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर अनूप ईश्वर, बृजेश गौतम, महेंद्र निषाद, इंद्रजीत सहित समाजवादी पार्टी के अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नितेश सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
0 Comments