Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

थाने से ही पीड़ित को न्याय मिलेगा प्रभारी निरीक्षक


 पेशबंदी में झूठा प्रार्थना पत्र देने वालों के विरुद्ध भी होगी कार्यवाही 


रिपोर्ट : अक्षय चौहान


रायपुर सादात:--- नवागत थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने चार्ज संभालते ही अपने अधीनस्थ स्टाफ को हिदायत देते हुए कहा प्रार्थना पत्रों की जांच करने तथा कार्य में शिथलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, साथ ही उन्होंने ऐसे लोगों को भी खुली चेतावनी दी जो सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए समाज को लड़ाने का काम करते हैं प्रभारी निरीक्षक ने कहा नशाखोरी एक सौ बुराइयों की जड़ है मजनू और मनचले किस्म के लोगों पर पुलिस पूरी तरह लगाम लगाने का काम करेगी थाना नगीना देहात का चार्ज संभालने के बाद अपने कार्य के प्रति तेज तर्रार समझे जाने वाले प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने कहा उन्हें थाने आने वाले पीड़ित लोगों से पूरी हमदर्दी होती है उनके साथ मित्रता पूर्ण पुलिस व्यवहार करेगी उन्हें न्याय के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा बस इतना समझना होगा की प्रार्थना पत्र किसी के विरुद्ध झूठा ना दिया जाए झूठी कहानी बना कर आने वाले लोगों से उन्हें सख्त नफरत है ऐसे लोग समाज में तो बद अमनी पैदा करते ही है पुलिस का भी समय बरबाद करते हैं प्रभारी निरीक्षक ने अपने पुलिस स्टाफ को भी हिदायत दी जो सही पीड़ित व्यक्ति है उसकी पूरी मदद की जाए दबंग किस्म का व्यक्ति हावी नहीं होना चाहिए उन्हें थाने से ही न्याय मिले और प्रार्थना पत्र की जांच गुणवत्ता के आधार पर सही तरीके से की जाए साथ ही उन्होंने उन नशाखोरों को भी चेतावनी दी जो पूरे दिन नशा करते हैं या नशे का कारोबार करते हैं। यदि ऐसे लोग उनके संज्ञान मेंआएंगे तो उनके विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही की जाएगी। नशा अपराध को जन्म देता है युवा नशे से दूर रहे। उनके रहते किसी भी पीड़ित को कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। पीड़ित व्यक्ति सीधा आकर उनसे किसी भी समय संपर्क कर सकता है मिशन शक्ति हेल्प डेस्क के इंचार्ज लेडीज पुलिस कर्मचारियों को भी उन्होंने हिदायत दी थाने में आने वाली पीड़ित महिला की फरियाद पूरी तरह सुनी जाए किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .